पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
24 जनवरी को एक साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान धुंध थी। जिस वजह से कोई देख नहीं पाया कि किस वाहन से हादसा हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच की, लेकिन उन्हें कोई सुराग हासिल नहीं हो पा रहा था। 12 दिन तक पुलिस ने पूरी कोशिश की।
इसके बाद एक व्यक्ति पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने एसएचओ सुरिंदर कुमार को एक्टिवा का नंबर दिया। साथ ही बताया कि उसने हादसा होते हुए देखा था। जिसके बाद अब पुलिस ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए एक्टिवा चालक की पहचान सेक्टर 25 के रहने वाले सतिंदर के रूप में हुई है।
पुलिस ने सतिंदर को बेल पर छोड़ दिया है। जबकि एक्टिवा पुलिस के कब्जे में है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमाॅर्टम करवा घरवालों को सौंप दिया गया था। हादसे के बाद एक शख्स सबसे पहले वहां पर पहुंचा था। उसने एक्टिवा सवार को वहां से जाते हुए देखा था। इस शख्स ने एक्टिवा का नंबर नोट कर लिया था जिसके बाद वह मौके से चला गया था। किसी तरह से उसे पता लगा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है जिस पर वह पुलिस स्टेशन पहुंचा।
पुलिस ने दर्ज किया था केस...
हादसा सेक्टर 44-45-50-51 लाइट पॉइंट पर 24 जनवरी सुबह साढ़े 5 बजे हुआ था। हादसे के समय जगतपुरा का रहने वाला कमलेश साइकिल से जा रहा था। उसे लाइट पॉइंट पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद थोड़ी दूरी पर मौजूद एक शख्स ओम प्रकाश आवाज सुनकर गया। जिसके बाद पुलिस ने ओम प्रकाश के बयानों पर ही मामला दर्ज किया था।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.