पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
| 14 फरवरी को सेक्टर-15 में हुए गोलीकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर 38 के रहने वाले निखिल और मिल्क गांव के रहने वाले गुरजंट सिंह उर्फ जेंटा के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रधान दीपा दुबे के पति मन्नू दुबे को सम्मन किए। जिसके बाद मन्नू दूबे ने वीरवार को पुलिस स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्हें एक हफ्ते बाद का नोटिस दे दिया है। उन्हें दोबारा इंवेस्टिगेशन जॉइन करने के लिए बुलाया जाएगा। आरोपियों का रिमांड हासिल किया है।
फैक्टस की जांच करने के बाद मन्नू दुबे को दोबारा बुलाया जाएगा। वीरवार को कुछ देर के लिए दोनों को आमने सामने बिठाया गया था लेकिन उसमें पुलिस को मन्नू दूबे के खिलाफ कोई खास सबूत नहीं मिल पाया है। 14 फरवरी रात को सेक्टर 15 में महिला कांग्रेस प्रधान के घर पर मन्नू दूबे और किराएदार रह रहे युवकों के बीच बहस हो गई थी।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.