भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। उनको एक दिन पहले ही भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी नेताओं से प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर वे चर्चा करेंगे।
तावड़े पिछले साल 14 नवंबर को हरियाणा के प्रभारी बनाए गए थे। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि कद्दावर कद और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए भाजपा ने अब तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके संगठनात्मक कौशल का पूरा लाभ प्रदेश भाजपा को मिला है। उन्होंने पार्टी कार्यालय में पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया।
किसान आंदोलन के हालात और अन्य मसलों पर चर्चा होगी
भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे विनोद तावड़े के स्वागत के लिए पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि तावड़े की मुलाकात सीएम मनाहर लाल से भी होगी। इस दौरान वे भाजपा के प्रदेश नेताओं से किसान आंदोलन से उपजे हालात और कई अन्य मसलों पर चर्चा करेंगे। ऐलनाबाद उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी की जाएगी। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. संजय शर्मा भी मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.