पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय के पीछे सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड के साथ स्लिप रोड पर खड़ी इनोवा कार चोरी हो गई। कार चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह की थी। भगवान सिंह मंगलवार दोपहर किसी काम से सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में गए थे। कुछ समय बाद जब एसआई तो उनकी कार गायब थी। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने भगवान सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसआई भगवान सिंह सेक्टर-49 में रहते हैं और चंडीगढ़ पुलिस से एक्साइज डिपार्टमेंट में डेपुटेशन पर गए हुए हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.