पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज सुबह से आकाश पर काले बादल छाए हुए है, जिसकी वजह से धूप भी पूरी तरह से नहीं निकली है। आकाश पर केवल सूर्य ही हल्का सा दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जिसके कारण बादल छाए हुए है। शहर में सुबह से हवा चल रही है।
इन दिनों हिमाचल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर शहर में पड़ रहा है। जिसके चलते सुबह और शाम को हवा चल रही है जिससे मौसम ठंडा हो गया है। शहर में आज शाम तक तेज बारिश की बौछार पड़ रही है। इस बारिश का तापमान कम होने में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
शहर में रोजाना दोपहर के समय तेज गर्मी लाेगाें को सता रही है। शहर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.