हरियाणा में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 7591 नए केस आए, जबकि 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। यह दो मौतें अंबाला और फरीदाबाद में हुईं। राहत की बात यह है कि राज्य में ओमिक्रॉन का कोई नया केस नहीं आया। ऐसे में 6 दिनों बाद प्रदेश में ओमिक्रॉन का कोई नया केस नहीं मिला। इससे पहले 8 जनवरी को कोई केस नहीं मिला था। प्रदेश में ओमिक्रॉन के 9 एक्टिव केस हैं, जबकि 169 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरा हो गया। पहली डोज 2 करोड़ 18 लाख 80 हजार 724 को लग गई। 1 करोड़ 57 लाख 9 हजार 328 यानि 76 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चूकी है। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 35979 है। पॉजिटिविटी दर 15.40%, रिकवरी रेट 94.38%। अभी तक कोरोना से 10,085 लोगों की मौत हो चुकी है।
कहां कितने केस
गुरुग्राम में 3031, फरीदाबाद में 1107, हिसार 114, सोनीपत में 420, करनाल में 285, पानीपत में 163, पंचकूला में 701, अंबाला में 647, सिरसा में 132, रोहतक में 101, यमुनानगर 127, भिवानी में 85, कुरुक्षेत्र में न110, महेंद्रगढ़ में 29, जींद में 70, रेवाड़ी में 126, झज्जर में 103, फतेहबाद में 44, कैथल में 102, पलवल में 15, चरखी दादरी में 59, नूंह में 20 केस सामने आए।
पॉजिटिविटी रेट 13 दिनों में यूं बढ़ता गया
13 जनवरी- 15.40%
12 जनवरी- 15.56%
11 जनवरी- 13.89%
10 जनवरी- 14.90%
9 जनवरी- 10.64%
8 जनवरी- 7.26%
7 जनवरी- 8.11%
6 जनवरी- 5.91%
5 जनवरी- 5.80%
4 जनवरी- 3.77%
3 जनवरी- 2.63%
2 जनवरी- 1.52%
1 जनवरी- 1.39%
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.