पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज सुबह ठंड पहले दिनों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा रही। इसका कारण पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर माना जा रहा है। आज सुबह के बाद जैसे दिन शुरू हुआ तो गर्मी भी बढ़ गई। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। सुबह 10 बजे 18 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया। दिन के बढ़ने के साथ यह तापमान बढ़ता जाएगा।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 21 और 22 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। फिलहाल यह ईरान और इराक के ऊपर एक्टिव है। लेकिन 21 और 22 को पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दिन का तापमान थोड़ा कम होगा। हालांकि बादलों के चलते रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में विभाग का अनुमान है कि मार्च के पहले तक मौसम में बदलाव आ जाएगा। यानी सर्दी कम हो जाएगा। मौसम सुहाना हो जाएगा।आज वीरवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.