पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुछ महीने पहले की बात है। सिटी बेस्ड रोटेरियन गौरव घई ने एक विजुअली इंपेयर्ड व्यक्ति को घर जाते हुए संघर्ष करते देखा। उसके रास्ते में कई रुकावटें/अड़चनें आ रही थीं जिन्हें वो भांपने में थोड़ा लाचार दिखा। तभी मन में ख्याल आया कि न जाने ऐसे और कितने विजुअली इंपेयर्ड होंगे जिन्हें रोजमर्रा के जीवन में इधर से उधर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा।
बस,इसी के बात उन्होंने मन में ऐसे लोगों की मदद करने का मन बना लिया। अब रोटरी क्लब हिमालयन रेंजेस मनसा देवी, रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन के सहयोग से दृष्टिहीन बाधित स्टूडेंट्स को और अधिक सशक्त करने की दिशा में 100 विजुअली इंपेयर्ड को ‘सारथी’ नाम की स्मार्ट असिस्टेंस डिवाइस बिलकुल मुफ्त में दे रहा है।
शनिवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोटरी क्लब हिमालयन रेंजेस मनसा देवी के प्रेजिडेंट रोटेरियन गौरव घई ने बताया कि इस काम को वह रोटरी अभियान के माध्यम से वे इस अपेक्षित वर्ग के लोगों की सहायता कर रहे हैं। बताते हैं कि इसके लिए उन्होंने अहमदाबाद स्थित युवा स्टार्टअप से संपर्क साधा और सारथी उपकरण के विषय में समझ ली। रोटरी के अन्य मेंबर्स से समर्थन लेकर इन 100 उपकरणों की खरीद कर उन्होंने अगले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद सिटी बेस्ड विजुअली इंपेयर्ड शिव कुमार शर्मा से संपर्क साधा जिन्होंने विजुअली इंपेयर्ड का डाटा उपलब्ध करवाया।
इस मौके पर मौजूद शिव शर्मा ने इस डिवाइस का डेमो भी दिया। उन्होंने बताया कि वे इससे मिलती जुलती डिवाइसेस इस्तेमाल कर चुके हैं। वह डिवाइसेस स्टिक के ऊपर फिक्स होती थीं जो काफी अन-कंफर्टेबल भी होती थी। उससे स्टिक पर ग्रिप भी नहीं बन पाता था और किसी अड़चन के बारे में टक्कर होने पर ही पता चलता था। लेकिन यह डिवाइस स्टिक के बिलकुल सेंटर में लगती है और इससे स्टिक पर ग्रिप भी बना रहता है।इसकी सटीकता 99.7 परसेंट है। इसकी तीन दो फीट (इंडोर), चार फीट (आउटडोर) और आठ फीट (खुले एरिया) की नेविगेशन रेंज है। इस दौरान रुकावट आने पर यह दो फीट पहले वाइब्रेट करता है।
ऐसे काम करती है डिवाइस
बैटरी से चलने वाली यह डिवाइस सीखने और चलाने में बिल्कुल आसान है। यह यूएसबी चार्जर पोर्ट से चार्ज होता है जोकि रोजाना इस्तेमाल करने के बावजूद भी एक महीने से अधिक की अवधि तक चलता रहता है। इसे स्टिक पर लगाकर या हाथ में पकड़कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 22 बार बदलाव किए गए हैं। देश में इस वक्त 35 हज़ार विजुअली इंपेयर्ड इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।
गौरव ने बताया कि 100 को डिवाइस देने के बाद जिम्मेदारी यहीं खत्म नहीं हाेगी। इसके बाद रोटरी ही इन डिवाइसेस की रिपेयर, मेंटेनेंस और अगर रिप्लेसमेंट का जिम्मा भी संभालेगी। रिस्पॉन्स देखने के बाद इसे और विजुअली इंपेयर्ड को भी दिया जाएगा।
17 जनवरी को दी जाएंगी डिवाइस
रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन के अध्यक्ष रोट्रेक्टर कंवलप्रीत सिंह जज ने बताया कि 17 जनवरी को सेक्टर18 के टैगोर थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में चंडीगढ़, पटियाला और लुधियाना से आने वाले विजुअली इंपेयर्ड लोगों को यह डिवाइस दी जाएगी। डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रमेश बजाज, कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी, एक्टर व माॅडल शिवानी सैनी और इंटरनेशनल पैरालंपिक टेबल टेनिस प्लेयर मुकेश कुमार शामिल होंगे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपके स्वाभिमान और आत्म बल को बढ़ाने में भरपूर योगदान दे रहे हैं। काम के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। तथा कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से आप बेहतरीन सफलता...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.