पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। हवा भी चलती रही। दिन में धूप ज्यादा तेज नहीं थी। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से थोड़ी उमस जरूर महसूस हुई। दिन का तापमान 35.2 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन रात 9:15 बजे एकाएक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदबांदी शुरू हो गई। मंगलवार रात 11:45 पर 55 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
इसके चलते मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया था, लेकिन रात में बारिश के बाद यह गिरकर 22.4 डिग्री रह गया। दिन-रात के तापमान में बारिश के बाद 12.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी की मात्रा 63 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार रात 11:30 बजे 0.6 एमएम बारिश दर्ज की। देर रात तक बारिश हो रही थी। तेज हवाओं और बिजली चमकने के चलते देर रात शहर के कई सेक्टर्स में बिजली गुल हो गई।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आया बदलाव...
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में यह बदलाव आया। बुधवार सुबह भी बारिश होने की संभावना है। दोपहर बाद मौसम साफ हाेने के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी। इसके चलते दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.