पंजाब में रविवार को कई जगह पूरा दिन धूप खिली रही, जबकि हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो जगह बर्फबारी हुई। बर्फबारी कृषि और बागवानी के लिए अच्छी बताई गई है। शीतलहर से 7 शहरों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल में तीन नेशनल हाईवे समेत 252 सड़कें अब भी बंद हैं। अटल टनल रोहतांग 3 दिन बाद वाहनों के लिए खुल गया है। हालांकि अभी फोर बाई फोर वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटा कर मनाली लेह सामरिक मार्ग को केलांग-दारचा तक बहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 को बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पंजाब में रविवार को दिन के समय पारा 180 से 240 तक रिकॉर्ड हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 से 40 तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम पारा 30 से 70 तक रहा। 23 से 27 तक बारिश होने की संभावना है। इससे रात का पारा बढ़ने की संभावना है।
जान जोखिम में डाल 3 फीट बर्फ में चलकर बहाल की बिजली, सीएम से मिला सम्मान
शिमला | प्रदेश में बर्फबारी से सीमांत क्षेत्र डोडरा क्वार का क्षेत्र में बिजली लाइन बाधित होने के कारण अंधेरे में था। बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर शमशेर सिंह ठाकुर की अगुवाई में तीन लोगों की एक टीम ने 3 फीट बर्फ में चलकर बिजली की लाइन को ठीक किया, जिससे अब पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक ट्वीट लिखा। ‘बर्फ के कारण हिमाचल के दुर्गम इलाके शिमला जिला के डोडरा क्वार में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसको पुनः बहाल करने के लिए बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना 3 फीट तक जमी बर्फ में जाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। सचमुच यह बहुत ही तारीफ करने योग्य घटना है। इसके लिए जेई शमशेर सिंह ठाकुर, रामबर सिंह लाइन मैन, भगवान सिंह सहायक लाइन मैन, मदन सिंह और चंद्र वीर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।’ वहीं हिमाचल के अगले दो दिन तीन जिलों में ग्लेशियर गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
चंडीगढ़ में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म दिन
चंडीगढ़ में रविवार को धूप खिली रहीं हालांकि दिन में हल्के बादल भी रहे। लगातार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 5 जनवरी 2022 को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 6.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है जबकि दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 24 से 27 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं।
हरियाणा में 24 से 26 तक बूंदाबांदी के आसार
वहीं हरियाणा में रविवार मौसम साफ रहा। हिसार में दिन का तापमान 19.6, अंबा में 22.4 और नारनौल में 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। 24 से 26 तक बूंदाबंादी और बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.