विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों के प्रवासियों के साथ-साथ कालका व आसपास रह रहे जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। भोजन की यह सेवा लॉकडाउन के पहले दिन से ही जारी है। सत्संग घर द्वारा कालका के एसडीएम ऑफिस में रोजाना सैकड़ों लोगों का खाना बना प्रशासन को हैंड ओवर कर दिया जाता है।
जानकारी देते हुए विश्व मानव रूहानी केंद्र के सचिव ईश्वरदास सग्गू ने बताया कि रोजाना जरूरतमंद लोगों के लिए खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। बताया कि सूखे राशन की 18 सौ 50 किट केंद्र द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। इतना ही नहीं विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा कालका के सरकारी अस्पताल में दवाएं व पीपीई किट भेंट की गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.