पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कालका में एमटीपी किट बेचने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने किस-किस को यह किट भेजी थी। वही इस किट को कहां से लेकर आता था। बड़ी बात यह है कि एक गर्भवती महिला ने पुलिस को इस मामले में जानकारी दी। पुलिस की टीम ने रेड कर उसे गिरफ्तार किया है।
असल में कालका की एक महिला को उसके पति ने गर्भपात करने के लिए किट लाकर दी थी। जबकि महिला गर्भपात नहीं करना चाहती थी। महिला के पति ने उसे यह किट पिहोवा के रहने वाले वीरेंद्र सिंह से लाकर दी थी। जिसके चलते महिला ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। महिला 6 सप्ताह की गर्भवती थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने ये किट वीरेंद्र से लाकर दी है। ऐसे में पुलिस को लगा कि वीरेंद्र कालका एरिया में पहले भी किट की सप्लाई करता होगा। महिला के बयान नोट किए ओर उसकेचलते वीरेंद्र पर मामला दर्ज किया गया। वीरेंद्र पर पुलिस एमटीपी एक्ट 3,4,5,2,3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.