पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जीरकपुर में महंगे ब्रांड की शराब पीने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इस शहर में महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब बेचने का मामला पुलिस के सामने कुछ दिन पहले आया था। रविवार को पुलिस ने शहर में कई जगह पर रेड की। बीते 4 जनवरी को जीरकपुर में एक्साइज विभाग और यहां की पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सस्ती शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर महंगे दामों में बेचने का मामला सामने आया।
तब पुलिस ने चार लोगों का गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपी जतिंदरपाल सिंह, जतिंदर सिंह, कर्ण गोस्वामी और विजय को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस केस की तफ्तीश के लिए आरोपियों का अदालत से चार दिन का रिमांड हासिल किया था।
रिमांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पुलिस ने चारों आरोपियों से जब पूछताछ की तो पता चला कि एक व्यक्ति फर्जी आईजी बनकर शराब की तस्करी करवा रहा था। यह शराब महंगे दामों पर बड़े होटल्स, रेस्टोरेंट्स और बार में सप्लाई होती थी। हालांकि पुलिस उस व्यक्ति के बारे में अभी खुलवा नहीं कर रही है लेकिन एसएसपी सतिंदर सिंह ने एसआईटी का गठन कर इस मामले में पूरी गहराई तक पड़ताल करने का आदेश दिया है।
एसआईटी में शामिल एसपी रवजोत कौर, डीएसपी विक्रम बराड़ व जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह को रखा गया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस की चार अलग-अलग टीमों ने कई जगहों पर रेड की और कुछ लोगों को राउंडअप किया है। अभी पकड़े गए लोगों के बारे में पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस चाहती है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग पकड़े जाएं ताकि इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो सके।
वीआईपी रोड पर सुबह 8 बजे रेड
महंगी शराब की बोतलों के अंदर सस्ती शराब का यह मामला हाईप्रोफाइल हाेने के चलते पुलिस ने रविवार सुबह चार अलग-अलग टीमें बनाई। पुलिस ने 8 बजे रेल विहार अपार्टमेंट्स में दबिश दी। तीन गाड़ियों में सवार पुलिस के 12 से ज्यादा कर्मचारी यहां रेड के लिए पहुंचे। रेल विहार के डी-14 टावर के छठे फ्लोर पर पुलिस ने रेड की। इस फ्लैट से पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंडअप किया। इस व्यक्ति के बारे में रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने जानकारी दी थी। पुलिस ने गाजीपुर स्थित एरोहोम्स अपार्टमेंट में भी रेड की।
सिल्वर क्रीक-2 में शाम को रेड
सिल्वर क्रीक-2 सोसायटी में भी रेड की गई। ये रेड फ्लैट नंबर 30ए में की जानी थी। लेकिन फ्लैट का ताला लगा हुआ था। रेड का सर्च वारंट लेकर पहुंची टीम ताला लगा होने के चलते फ्लैट में अगली और पिछली बालकनी में सीढ़ी लगाकर दाखिल हुई। करीब 20-25 मिनट में पुलिस टीम ने यहां छानबीन की। पुलिस को कुछ दस्तावेज हाथ लगे। यह फ्लैट विनोद कुमार का बताया जा रहा है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.