वाहन की टक्कर से मोपेड सवार युवक की हुई मौत

उदयपुर3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज |उदयपुर

.

खरफरी नाला के समीप बीती रात करीब 9:40 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ग्राम जजगी निवासी विशाल दास उर्फ चीकू गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 की टीम ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विशाल दास के पिता विश्वनाथ दास उदयपुर सेंट्रल बैंक के समीप पान की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को निजी काम से उनके बतौली जाने के कारण विशाल दुकान संभाल रहा था। रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर ग्राम जजगी लौट रहा था। इसी दौरान खरफरी नाला के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 को जानकारी दी। टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links