पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब अंडमान सागर में बने निम्नदाब के क्षेत्र से आगे भी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर में बना चक्रवाती सिस्टम धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए तूफान के रूप में बदलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर नहीं रहेगा।
फिर इसके प्रभाव से 10 मई के बाद समुद्र से आने वाली नमी के कारण बादल छाएंगे और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही से गर्मी से कुछ राहत रही।
दो दिन बाद आसमान में फिर छा सकते हैं बादल
मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के मेट्रोलाजिस्ट एएम भट्ठ ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर में बना वायु का निम्न दाब क्षेत्र अब सुस्पष्ट अवदाब क्षेत्र में विकसित हो कर दक्षिण-पूर्वी बंगाल सागर की ओर बढ़ रहा है। रविवार तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह 10 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगा, जहां इसके उत्तरी आंधप्रदेश और नजदीकी ओड़िशा तक के पास से उत्तर- उत्तर पश्चिम दिशा में मुड़ जाने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.