सहायता:रेडक्रॉस निधि से मरीज को इलाज के लिए दी राशि

बालोद8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जनदर्शन में दल्लीराजहरा निवासी मनोज कुमार ने इलाज के लिए कलेक्टर से सहयोग मांगा। जिस पर कलेक्टर ने सहायता राशि दी। मनोज कुमार ने बताया गया कि उनका 2021 में ट्रक दुर्घटना में एक पैर टूट गया। इस कारण कोई काम नहीं कर पाता था। इस समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस के सचिव डा.जेएल उइके को रेडक्रॉस निधि से सहायतार्थ राशि देने कहा गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती मनोज कुमार को डाॅ.जेएल उइके, सिविल सर्जन श्रीमाली, डाँ.पीएम.मेरिया व जिला संगठक रेडक्रास चन्द्रशेखर पवार की उपस्थिति में चेक दिया गया।