छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी है। दोनों का शव महामाया थाना क्षेत्र के आड़े झर के जंगलों में मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ बैठकर जहर पीया है। दोनों के शव के बाद बाइक भी मिली है। फिलहाल पुलिस आगे जांच में जुट गई है।
घटनास्थल से जहर की शीशी और सॉफ्ट ड्रिंक मिले
जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल टेकाम (22) बताया जा रहा है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है। मृतिका संध्या किरंगे पिता (21) कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था।
ये बात भी सामने आई है कि युवक अपनी प्रेमिका का घर रखा हुआ था। इसका विरोध करने पर युवक का अपने माता-पिता से जमकर विवाद भी हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली।
जंगल में मिली दोनों की लाश
शव के पास मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हो पाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से निकले थे। बीते शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
दोनों के शव को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव घर में रखा गया है। आज पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था।
पीएम रिपोर्ट से सामने आएगी असल वजह
पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा। बालोद एएसपी हरीश कुमार ठाकुर ने बताया कि आत्महत्या की वजह की जानकारी अभी नहीं मिली है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
प्रदेश में कई प्रेमी जोड़े ने ऐसे ही जान दी है, यहां पढ़िए खबरें...
दुर्ग जिले में 13 दिन पहले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का था।
जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।
उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे। पढ़िए पूरी खबर
कुछ महीने पहले धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। फिर एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली
गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया था। यहां पढ़िए पूरी खबर
2 महीने पहले बालोद जिले में ही प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई। बताया गया था कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे।
बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है। वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे। यहां पढ़िए पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.