शनिवार शाम को वन परिक्षेत्र गुरुर के जंगल में दंतैल हाथी एक बार फिर पहुंच गया। इसके चलते वनांचल गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। वन परीक्षेत्र गुरुर के अधिकारी जीआर साहू ने बताया कि हाथी अभी ओनाकोना के पास जंगल में हैं। यह हाथी धमतरी रेंज के जंगल से निकलकर गुरुर रेंज में पहुंचा है। हाथी की संख्या एक है।
इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी हाथी पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। हाथी ने खेतों में लगी ग्रीष्मकालीन धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। दंतैल हाथी के लौटने पर ग्राम ओनाकोना सहित अलोरी, मुस्केरा, नगबेलडीह, कर्रेझर, मरकाटोला, मुजालगोदी के लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। ग्रामीणों को जंगल की तरफ जाने से रोका जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार से नुकसान ना हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.