मौसम की खबर:पारा गिरा, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बालोद6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। दोपहर व शाम को कुछ समय के लिए बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से कभी ठंडी तो कभी शुष्क हवा आ रही है। जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने के आसार है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री इजाफा होने से ठंड से राहत मिल सकती है। वातावरण मंे नमी की मात्रा 50 फीसदी रहने व 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान मंे इजाफा होने के बाद भी रात में ठंड का अहसास होने का अनुमान है।