शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर दिशा से कभी ठंडी तो कभी शुष्क हवा आ रही है। जिसके चलते अगले तीन दिन तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। शनिवार को न्यूनतम तापमान यानी रात का पारा 2 डिग्री लुढ़कने के आसार है। जिससे ठंड बढ़ेगी।
हालांकि रविवार से सोमवार के बीच यानी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ने के आसार है। जिससे गर्मी महसूस होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहने का अनुमान है। शुक्रवार को शाम 5 से 6 बजे के बीच नमी की मात्रा 49 फीसदी रही। इस दौरान 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा अगले तीन दिन तक 30 डिग्री से कम रहेगा। जो सामान्य(29 डिग्री) के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान वर्तमान में सामान्य(11.9 डिग्री) से ज्यादा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के बाद भी सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा ही रहेगा। पिछले दो दिन से ग्रामीण क्षेत्र में सूर्योदय के दौरान हल्का कोहरा नजर आ रहा है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.