नाले में मिली सब इंजीनियर की लाश:घर जाने निकला था, मगर पहुंचा नहीं, पुल के ऊपर खड़ी थी बाइक; हत्या की आशंका

बालोद3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद पुलिस इस केस में जांच कर रही है। - Dainik Bhaskar
बालोद पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

बालोद जिले में एक सब इंजीनियर की लाश नाले में मिली है। उसकी बाइक पुल के ऊपर खड़ी थी। वह ड्यूटी करके घर जाने निकला था। मगर घर पहुंचा ही नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया है। मामला बलोद थाना क्षेत्र का है।

डेंगरापार निवासी हेमंत ठाकुर गुरुर जनपद पंचायत में मनरेगा में सब इंजीनियर के रूप में पदस्थ था। रोज की तरह वह मंगलवार को भी ड्यूटी करके रात के वक्त घर जा रहा था। लेकिन घर पहुंचा ही नहींं। इधर, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला।

बताया गया कि बुधवार सुबह कुछ लोगों ने बनगांव गांव में बने नाले में एक लाश देखी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में जांच की गई। तब शव की पहचान हो सकी है। पास में ही हेमंत की लाश मिली। जिससे शव के बारे में जानकारी मिल सकी है।

पुल के ऊपर खड़ी थी बाइक।
पुल के ऊपर खड़ी थी बाइक।

पुलिस ने परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस केस में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। परिजनों और आस-पास के लोगों ने हेमंत की हत्या की आशंका जताई है।

खबरें और भी हैं...