भाजपा मंडल खेरथा की बैठक देवरीबंगला में हुई। मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने 16 मई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन के बारे में जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। किशोरी साहू ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं को शामिल होना है।
पूर्व विधायक राजेंद्र राय, विधायक वीरेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओ को बालोद जाने का निवेदन किया। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने साधन के साथ कार्यकताओं को ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। बैठक में महंमंत्री सुरेश केशरवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुमन साहू, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जितेन्द्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, उपाध्यक्ष उत्तम साहू, उर्मिला साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, हेमलाल देशलहरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, पोषण देवांगन, जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर, पुनिया ठाकुर, योगिता साहू, गिरधारी ठाकुर, शुभम देवांगन, देवेंद्र जोशी, डिशोक जांगड़े, अश्वनी सिन्हा, विस्तारक नरेंद्र यादव, देवनारायण सिन्हा मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.