भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू:प्रदेश संयोजक ने 3 विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ली बैठक, बोले- चुनाव में हरेक कार्यकर्ता दिखाए दमखम

जगदलपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर में भाजपा की चुनावी बैठक हुई। - Dainik Bhaskar
जगदलपुर में भाजपा की चुनावी बैठक हुई।

छत्तीसगढ़ में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बस्तर की सारी 12 विधानसभास सीटों पर जीत दर्ज करने भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा भी लगातार शुरू हो गया है। लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक मोती राम साहू अपनी टीम के साथ तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे हैं। शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यालय में जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट इन तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

मोती राम साहू ने कहा कि, लोक सभा प्रवास योजना केंद्र से तैयार की गई अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। आपसी तालमेल और सामंजस्य बनाकर जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाने का क्रम बना रहे, इस बात की चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि, अब चुनावी मैदान में लड़ने का समय आ गया है। हर एक कार्यकर्ता मैदान में उतरें। कांग्रेस राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की आमजन से जुड़ी लाभप्रद योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।

3 दिवसीय प्रवास पर हैं प्रदेश सांयोजक।
3 दिवसीय प्रवास पर हैं प्रदेश सांयोजक।

कार्यकर्ता यह भी प्रयास करें कि, केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिले। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की कमियों को जनता के सामने उजागर करें। जन संपर्क कर लोगों को सरकार की विफलताएं बताएं। साथ ही भाजपा को मजबूती देने बूथ स्तर पर काम करें। मोती राम साहू ने कहा कि, 3 दिनों तक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीतियां बनाएंगे। निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में CG में भाजपा का परचम लहराया जाएगा।