छत्तीसगढ़ में संभागीय मुख्यालय जगदलपुर का रेलवे स्टेशन अब जल्द ही मॉर्डन होगा। प्लेटफार्म लंबे होंगे, हाइट बढ़ेगी, यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगेगी। रेल से यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह पूरी सुविधा दी जाएगी। दरअसल, जगदलपुर प्रवास पर पहुंचे रेलवे के DRM अनूप सतपथी ने यह बातें मीडिया से कही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए हम हर सुविधा करने को तैयार हैं।
अनूप सतपथी ने रेलवे स्टेशन जगदलपुर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर असंतोष जताया। रेलवे स्टेशन की रंगाई-पुताई बदलने के साथ इसे मॉडल पर्यटक स्टेशन बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं विस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन की पाइप लाइन, साफ-सफाई, वॉशरूम, पार्सल पाथ और लिफ्ट लगाने के भी निर्देश दिए हैं। वॉटर सीपेज को भी स्थाई तौर पर सुधारने के लिए अफसरों से कहा है।
अनूप सतपथी ने कहा कि, हम हर महीने अलग-अलग डिवीजन में निरीक्षण करने जाते हैं। उन जगहों पर डेवलपमेंट के लिए क्या किया जाए? यह देखते हैं। डेवलपमेंट के लिए इस बार जगदलपुर को ज्यादा समय दिया जाएगा। यहां की आम जनता, राज्य सरकार, अधिकारी-कर्मचारी सभी का बहुत सपोर्ट मिलता है। बहुत से इश्यू भी होते हैं। बारिश के दिनों में हमारा यहां आना संभव नहीं होता है। अब जगदलपुर स्टेशन को मॉर्डन बनाना है।
40 से ज्यादा परिवार ने किया कब्जा
DRM ने कहा कि, जगदलपुर में रेलवे कॉलोनी में करीब 40 से 42 परिवार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिन्हें हटाना है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है यदि कहीं भी अतिक्रमण होता है तो अफसरों के ऊपर कार्रवाई होती है। पिछली बार हम यहां आए थे तो कॉलोनी के अंदर बहुत सी झोपड़ियां बनी हुई थी। जिसे देखकर आश्चर्य रह गए थे। RPF और अफसरों के प्रयास से पता किया गया है कि परिवार कब से कब्जा कर रखे हैं। उन्हें हटाने प्रयास किया जा रहा है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.