बस्तर की कानून व्यवस्था पर सियासी बवाल शुरू:पूर्व मंत्री केदार बोले-CG में है माफिया राज, सांसद ने कहा- आप चिंता न करें

जगदलपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो ने सरकार का पुतला जलाया है। - Dainik Bhaskar
भाजयुमो ने सरकार का पुतला जलाया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कानून व्यवस्था को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की सरकार में माफिया राज होना बताया है। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज ने केदार के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि, आप चिंता न करें, पुलिस अपना काम कर रही है। इधर, भाजपा युवा मोर्चा ने जगदलपुर शहर में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है।

दरअसल, केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ी हुई है। माफिया राज हावी हो चुका है। जगदलपुर बहुत शांत क्षेत्र था। लेकिन, अब यहां क्राइम बढ़ता जा रहा है। शहर में पुलिस नाइट पेट्रोलिंग नहीं कर रही है। असामाजिक तत्व, बदमाशों का बोलबाला है। केदार ने कहा कि, 48 घंटों के अंदर शहर में 4 लोगों के साथ लूट की वारदात हुई है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है।
केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है।

सांसद बोले- BJP न करे चिंता

बस्तर के सांसद दीपक बैज ने भी केदार के बयानों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश के कानून व्यवस्था कैसी थी? यह सब जानते हैं। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग हो रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने केदार को जवाब देते हुए कहा कि वे और भाजपा इस बात की चिंता न करें।

सांसद ने केदार के बयानों का पलटवार किया है।
सांसद ने केदार के बयानों का पलटवार किया है।

युवा मोर्चा ने जलाया सरकार का पुतला

जगदलपुर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी की भी हुई। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों पर हमला हो रहा है शहर की जनता सुरक्षित नहीं है। अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

खबरें और भी हैं...