BJP अजजा मोर्चा ने विधायक कार्यालय का किया घेराव:आरक्षण पर बोले पूर्व सांसद दिनेश कश्यप- कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा हुआ उजागर

जगदलपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। - Dainik Bhaskar
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आरक्षण के मामले को लेकर चित्रकोट विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव किया। अजजा वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन विधायक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कांग्रेस विधायक को भी इस सामाजिक लड़ाई में शामिल होकर समाज की पैरवी करने का आग्रह किया गया।

इस दौरान बस्तर के पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। अगर कांग्रेस राज्य सरकार सही तरीके से उच्च न्यायालय में जनजाति वर्ग का पक्ष रखी होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि,19 सितंबर को उच्च न्यायालय बिलासपुर में छग लोकसभा आरक्षण संसोधन अधिनियम 2012 को कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के जनजाति वर्ग में इस सरकार को लेकर भारी आक्रोश है।

भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।

भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण उच्च न्यायालय में अजजा वर्ग को मिल रहे 32 फीसदी आरक्षण के खिलाफ निर्णय आया है। कांग्रेस के विधायक सोए हुए हैं। इसलिए भाजपा अजजा मोर्चा बस्तर के सभी विधायकों के निवास का घेराव कर रही है। यह सिलसिला अब चलता रहेगा।

खबरें और भी हैं...