जगदलपुर में दुर्गा विसर्जन पर निकली झांकी:20 से ज्यादा मूर्तियों का किया गया विसर्जन, DJ की धुन पर थिरके युवा,जमकर की आतिशबाजी

जगदलपुर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर में दुर्गा विसर्जन पर झांकी निकाली गई। - Dainik Bhaskar
जगदलपुर में दुर्गा विसर्जन पर झांकी निकाली गई।

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार की रात दुर्गा विसर्जन पर झांकी निकाली गई। 20 से ज्यादा अलग-अलग दुर्गा समिति के लोगों ने दुर्गा माता की मूर्तियों का विसर्जन किया है। देर रात तक DJ की धुन पर शहर के युवा थिरकते हुए नजर आए। रात करीब 2 से 3 बजे तक विसर्जन करने घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। कोई घटना न हो इसलिए पुलिस भी हर चौक-चौराहे पर मुस्तैदी से तैनात थी। हालांकि, रात 10 से 11 बजे के बीच DJ बंद करवा दिया गया था।

20 से ज्यादा समिति ने किया विसर्जन।
20 से ज्यादा समिति ने किया विसर्जन।

दरअसल, जगदलपुर शहर के संतोषी वार्ड, नया मुंडा, चांदनी चौक, माड़िया चौक, नव युवक दुर्गोत्सव समिति, दुर्गा चौक समेत अन्य समिति ने एक साथ झांकी निकाली। देर रात तक पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि अन्य जिले यहां तक की रायपुर से भी DJ और धुमाल मंगवाया गया था। विसर्जन के दौरान अधिकांश समितियां ड्रेस कोड पर भी थी। जिससे यह पहचान आसानी से हो रहा था कि कौन किस समिति के हैं। कुछ युवा आतिशबाजी करते हुए भी नजर आए।

देर रात तक चलता रहा विसर्जन।
देर रात तक चलता रहा विसर्जन।

पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था

झांकी में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली। शहरवासी भी अपने घर के बाहर खड़े होकर झांकी का नजारा देखें। वहीं हजारों की भीड़ में कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसलिए जगदलपुर में पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई थी। सिटी कोतवाली टीआई एमन साहू समेत उनकी पूरी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर लगी हुई थी।

DJ की धुन पर थिरकते युवा।
DJ की धुन पर थिरकते युवा।

जिन-जिन जगहों से झांकी गुजर रही थी, वहां पर जवान पैनी नजर बनाए हुए थे। इसके साथ ही रात करीब 10 से 11 बजे के बीच सभी डीजे बंद करवा दिए गए थे। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से युवाओं में थोड़ी नाराजगी जरूर देखने को मिली, लेकिन सुरक्षा का ख्याल रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया।

खबरें और भी हैं...