सिर पर टोपी,हाथ में ढोल लेकर नाचे मंत्री लखमा VIDEO:मेले में जमकर झूमे;पूर्व मंत्री बोले-ये चीयर लीडर्स की तरह नाचते हैं

जगदलपुर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा जिले मेंं आयोजित पारंपरिक मेले में कवासी लखमा शमिल हुए थे। यहीं मौका मिलने पर वह डांस करने लगे। - Dainik Bhaskar
सुकमा जिले मेंं आयोजित पारंपरिक मेले में कवासी लखमा शमिल हुए थे। यहीं मौका मिलने पर वह डांस करने लगे।

छ्त्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सुकमा जिले के एक गांव में पारंपरिक नर्तक दल के साथ नाचते हुए वह नजर आ रहे हैं। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने मंत्री की तुलना चीयर्स गर्ल्स से कर दी है। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा कि, लखमा बिल्कुल क्रिकेट के मैदान में नाचने वाली चीयर गर्ल्स की तरह ही हैं। सिर्फ नाचते रहते हैं।

दरअसल, एक दिन पहले सुकमा के छिंदगढ़ में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में शामिल होने के लिए आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी पहुंचे थे। मेला में नर्तक दल के साथ आबकारी मंत्री जमकर थिरके। सिर पर टोपी, हाथों में मोर पंख और ढोल लेकर नाचने लगे।

वहीं लोगों का उनका यह अनोखा अंदाज बेहद पसंद आया है।आबकारी मंत्री के साथ उनके बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवास भी अपने पिता के साथ थिरकते हुए नजर आए। मेले का ही यह वीडियो बताया जा रहा है। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

हाथों में ढोल पकड़कर नाचते लखमा।
हाथों में ढोल पकड़कर नाचते लखमा।

योजना

छ्त्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 4 साल निकल गए हैं। मंत्री सिर्फ नाचते रह गए। इन्होंने क्या काम किया है ये लोग जानते हैं। इन 4 सालों में एक भी योजना बस्तर के लिए नहीं ला पाए। ये महेंद्र कर्मा के नाम पर बस्तर में कोई सी भी योजना नहीं ला पाए। सड़कों की मरम्मत नहीं करवा पाए। बस्तर में जो स्वास्थ्य सुविधाएं चल रही थी। उसकी भी क्या स्थिति है, ये सभी जानते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। सिर पर टोपी लगाए लखमा खूब नाचे।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। सिर पर टोपी लगाए लखमा खूब नाचे।

कांग्रेस बोली-माफी मांगनी चाहिए

वहीं इस मामले में बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, केदार कश्यप खुद पूर्व मंत्री रहे हैं। लेकिन उनको अब तक बस्तर की बोली, यहां की संस्कृति और रहन-सहन के बारे में जानकारी नहीं है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा जहां जाते हैं वे वहां बस्तर की संस्कृति, परंपरा के तहत नाचते हैं। केदार कश्यप का इस तरह का बेतुका बयान सिर्फ कवासी लखमा का अपमान नहीं बल्कि पूरे आदिवासी संस्कृति का अपमान है। उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कब-कब लखमा की वीडियो हुआ वायरल

  • मुख्ममंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कवासी लखमा बाराती बने और 350 दूल्हों के साथ उन्होंने डांस किया था। 17 अप्रैल 2022 को उनका वीडियो वायरल हुआ था।
  • बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में मुंडा बाजा बजाते हुए उन्होंने नृत्य किया था। उस दौरान वहां मुख़्ममंत्री भी मौजूद थे।
  • जगदलपुर में एक इवेंट में शामिल होने मशहूर डांसर धर्मेश आए थे। यहां कवासी लखमा ने धर्मेश के साथ ठुमके लगाए थे। जिस दिन यह इवेंट हुआ था उसके ठीक एक दिन पहले ही माओवादियों ने नारायणपुर में एक BJP नेता की हत्या की थी।

मंत्री लखमा के डांस की खबरें नीचे विस्तार से पढ़िए..

डांसर धर्मेश के साथ थिरके कवासी लखमा

जगदलपुर में बी डांस वार की तरफ से आयोजित डांस कॉम्पिटिशन का 11 फरवरी की रात ग्रैंड फिनाले हुआ था। इस ग्रैंड फिनाले में इंडिया के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफ धर्मेश उर्फ डी-सर जज थे। देर रात तक शहर के जमाल मिल में आयोजन चलता रहा। प्रशासन की मनाही के बाद भी आयोजक तेज साउंड में गाना बजाते रहे। इस ग्रैंड फिनाले में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, कांग्रेस के जगदलपुर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा भी मौजूद थे।पढ़ें पूरी खबर

महुआ झरे...महुआ झरे गाने में मंत्री का डांस, VIDEO

9 महीने पहले आबकारी मंत्री का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह महुआ झरे... महुआ झरे छत्तीसगढ़ी गाने में जमकर डांस कर रहे हैं। उनके साथ विधायक संतराम नेताम और विक्रम मंडावी भी जमकर थिरकते नजर आ रहे थे। ये सभी शादी कार्यक्रम के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। यहां जैसे ही मौका मिला तो खूब डांस करने लगे। इस पूरे डांस का वीडियो अब वायरल है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...