BJP नेताओं का चुनावी दौरा शुरू:बस्तर पहुंचे रामविचार नेताम, कार्यकर्ताओं से बोले- घर-घर जाओ, पूरी ताकत झोंक दो

जगदलपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर में रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। - Dainik Bhaskar
जगदलपुर में रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। बस्तर लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम आज जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में राम विचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा।

बस्तर लोकसभा प्रभारी राम विचार नेताम ने कहा कि, आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का परचम लहराना है। लोकसभा प्रवास योजना के तहत लगातार सघन कार्यक्रम और कार्य किए जाने हैं। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने कहा कि, देश में 144 लोकसभा क्षेत्र को लोकसभा प्रवास योजना के लिए चिन्हित किया गया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर और कोरबा संसदीय क्षेत्र इसमें शामिल है।

बैठक में मौजूद BJP कार्यकर्ता।
बैठक में मौजूद BJP कार्यकर्ता।

भाजपा के कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए निचले स्तर तक पहुंचकर पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि, आने वाले साल में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। BJP के कामों को लोगों को बताया जाए, साथ ही कांग्रेस सरकार की कमियों को उजागर किया जाए।