छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कलेक्टर रजत बंसल ने जगदलपुर शहर के महारानी अस्पताल का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। वे साइकिल से अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के हर एक वार्ड में जाकर वहां भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। साथ ही साथ अस्पताल में कोई दिक्कत या फिर किसी चीज की जरूरत तो नहीं। इस बारे में भी जानकारी ली। डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति की भी जानकारी ली।
कलेक्टर रजत बंसल ने अस्पताल के जनरल वार्ड, महिला वार्ड, बर्न यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बर्न यूनिट के निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि अभी हाल में ही डायलिसिस हेतु दो टेक्नीशियनों की नियुक्त हुई है। कलेक्टर ने पुराने अस्पताल भवन में ऊपर मंजिल की ओर जाने वाली सीढ़ी की चौड़ाई बढ़ाने और लिफ्ट एवं स्ट्रेचर की सुविधा करने अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले बस्तर प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में शिकायत हुई थी। जिसके बाद कलेक्टर खुद अस्पताल पहुंच और व्यवस्थाएं देखी।
इसके अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने भी वे साइकिल से ही कलेक्टर निकले। लालबाग मैदान में निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक और कुम्हड़ाकोट आमगुड़ा में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संजय बाजार के पास स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्था देखी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को विद्यालय में अधोसंरचना से जुड़े चीजों के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.