अमित शाह बोले- नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में:गृहमंत्री ने CRPF के स्थापना दिवस पर वीरों का सम्मान किया, जवानों का स्टंट शो देखा

जगदलपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अमित शाह बोले- CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। - Dainik Bhaskar
अमित शाह बोले- CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है।

बस्तर में CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम हुआ। अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है।

अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है। अमित शाह की पूरी स्पीच सिलसिलेवार पढ़ें...

कार्यक्रम की शुरुआत में अमित शाह में गाड़ी से पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए जवानों का अभिवादन स्वीकार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अमित शाह में गाड़ी से पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए जवानों का अभिवादन स्वीकार किया।

1.CRPF के पहुंचते ही मेरी चिंता खत्म हो जाती है...

अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहां सब कुछ अच्छा होगा।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने स्टंट शो किए। जवानों की एक टुकड़ी ने IED ढूढने के तरीके और कैसे डिफ्यूज करते हैं ये दिखाया।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने स्टंट शो किए। जवानों की एक टुकड़ी ने IED ढूढने के तरीके और कैसे डिफ्यूज करते हैं ये दिखाया।

2. हिंसा की घटनाओं में आई है कमी

अमित शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर से लेकर सुदूर के जनजातीय इलाकों तक शांति एवं विकास के कार्यों को स्थापित करने में CRPF के जवानों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।

परेड के बाद डॉग शो दिखाया गया। CRPF के ऑपरेशन को सफल बनाने डॉग की कितनी बड़ी भूमिका होती है यह बताया गया।
परेड के बाद डॉग शो दिखाया गया। CRPF के ऑपरेशन को सफल बनाने डॉग की कितनी बड़ी भूमिका होती है यह बताया गया।

3.वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है...

अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है।

बाइक से स्टंट करती महिला कमांडोज की टीम। उन्होंने इस स्टंट के जरिए यह बताया कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। देश की सुरक्षा के लिए हथियार उठाकर जंग के मैदान में भी जाती हैं।
बाइक से स्टंट करती महिला कमांडोज की टीम। उन्होंने इस स्टंट के जरिए यह बताया कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। देश की सुरक्षा के लिए हथियार उठाकर जंग के मैदान में भी जाती हैं।

4. जवानों ने जनता की सेवा में जज्बे से काम किया

अमित शाह बोले, कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

9 मार्च को दिल्ली से बुलेट से निकली CRPF की 75 महिला कमांडोज जगदलपुर पहुंची। CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। गृहमंत्री अमित शाह ने सबको धन्यवाद कहा। इनमें से कुछ महिला कमांडोज ने स्टंट भी किया।

5.फंडिंग के स्त्रोत को रोके जा रहें

अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है, जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है।

परेड लीडर्स।
परेड लीडर्स।

6.सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF

अमित शाह बोले, देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है, जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है।

बाइक स्टंट करती महिला कमांडो।
बाइक स्टंट करती महिला कमांडो।

वामपंथी उग्रवाद से मुक्त बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़

अमित शाह ने कहा, बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़, चक्रबंधा और पारसनाथ को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कर उसे मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। और इन सभी क्षेत्रों में विकास की सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। इसका श्रेय CRPF और राज्य की पुलिस को जाता है।

CRPF जवानों और अफसरों से साथ मंच की तरफ जाते गृहमंत्री।
CRPF जवानों और अफसरों से साथ मंच की तरफ जाते गृहमंत्री।

नक्सली क्षेत्रों में हुए विकास कार्य

CRPF के जवानों के सहयोग से ही आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल, 1258 बैंक, 1348 ATM, 47 ITI, 68 SBCS समेत कई विकास के कार्य संभव हो पाए हैं।

मंच से भाषण देते अमित शाह।
मंच से भाषण देते अमित शाह।

अमित शाह ने शहीद जवानों की पत्नियों वीरता पुरस्कार से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। नार्थ सेक्टर, मणिपुर, नागालैंड सेक्टर, कोबरा सेक्टर, साउथ सेक्टर, वेस्ट बंगाल सेक्टर,छत्तीसगढ़ सेक्टर के जवानों ने परेड की। डॉग शो, बाइक से स्टंट और नाट्य रूपांतरण करके फोर्स के कामों को दिखाया गया। कार्यक्रम में CRPF के DG समेत कई अफसर भी मौजूद हैं।

9 मार्च को दिल्ली से बुलेट से निकली CRPF की 75 महिला कमांडोज बुलेट से जगदलपुर पहुंची थीं। ये महिलाएं भी CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। गृहमंत्री अमित शाह ने इन सबका धन्यवाद कहा। इनमें से कुछ महिला कमांडोज ने स्टंट भी किया।

CRPF के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की देखिए खास तस्वीरें..

अमित शाह ने जवानों और अफसरों के साथ नाश्ता किया। उन्होंने कई विषयों पर बातचीत भी की।
अमित शाह ने जवानों और अफसरों के साथ नाश्ता किया। उन्होंने कई विषयों पर बातचीत भी की।
84वें स्थापना दिवस पर कैंप के मैदान को कुछ इस तरह से सजाया गया था।
84वें स्थापना दिवस पर कैंप के मैदान को कुछ इस तरह से सजाया गया था।
CRPF के जवानों ने डेमो के माध्यम से दिखाया की यदि किसी व्यक्ति को कोई पकड़कर लेकर जा रहा है तो उनके चंगुल से उसे कैसे बचाया जाए।
CRPF के जवानों ने डेमो के माध्यम से दिखाया की यदि किसी व्यक्ति को कोई पकड़कर लेकर जा रहा है तो उनके चंगुल से उसे कैसे बचाया जाए।
CRPF की कुल 8 टुकडियां परेड की। उन टुकड़ियों को और पूरी परेड को लीड करने वाले अफसर मंच के पास पहुंचे। वहां अमित शाह ने सभी से मुलाकात की।
CRPF की कुल 8 टुकडियां परेड की। उन टुकड़ियों को और पूरी परेड को लीड करने वाले अफसर मंच के पास पहुंचे। वहां अमित शाह ने सभी से मुलाकात की।
परेड लीडर की सलामी लेते अमित शाह।
परेड लीडर की सलामी लेते अमित शाह।
अमित शाह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वाहन में सवार होकर उन्होंने परेड स्थल का निरिक्षण किया। उनके साथ CRPF के DG भी मौजूद थे।
अमित शाह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वाहन में सवार होकर उन्होंने परेड स्थल का निरिक्षण किया। उनके साथ CRPF के DG भी मौजूद थे।
CRPF के अफसर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
CRPF के अफसर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ चौथा राज्य, जहां CRPF का रेजिंग डे मनाया गया।
छत्तीसगढ़ चौथा राज्य, जहां CRPF का रेजिंग डे मनाया गया।

छावनी में तब्दील था पूरा इलाका

गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट से लेकर करनपुर CRPF हेड क्वार्टर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा में 4 हजार से अधिक जवान तैनात थे। CRPF के अधिकारियों के साथ रायपुर और बस्तर पुलिस भी सुरक्षा की कमान संभाल रही थी। करनपुर में स्थित कोबरा बटालियन के कैंप में अमित शाह ठहरे हुए थे।

पहली बार छत्तीसगढ़ में स्थापना दिवस मनाया गया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 84वां स्थापना दिवस पहली बार छत्तीसगढ़ में मनाया गया। वैसे CRPF का स्थापना दिवस 19 मार्च है। सुरक्षा कारणों से यहां करीब एक हफ्ते की देरी हुई। मध्यप्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के बाद छत्तीसगढ़ चौथा राज्य है, जहां CRPF का रेजिंग डे मनाया गया।

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से जुड़ी और खबरें भी पढ़िए...

1. गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर पहुंचने के बाद जगदलपुर एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।
गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर पहुंचने के बाद जगदलपुर एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचे थे। जहां बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया था। जिसके बाद वे यहां से सीधे फोर्स के हेलिकॉप्टर से करनपुर में स्थित कोबरा बटालियन के कैंप के लिए निकल गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

2. नक्सलियों ने जताया था विरोध

नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी करके और वीडियो जारी कर विरोध जताया था।
नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी करके और वीडियो जारी कर विरोध जताया था।

अमित पढ़िए पूरी खबर

3.ीगृहमंत्री अमित शाह ​​​​​​का तीन महीने में दूसरा दौरा...

भूपेश बघेल जनवरी में रायपुर एयरपोर्ट में अमित शाह से मिलने पहुंचे थे।
भूपेश बघेल जनवरी में रायपुर एयरपोर्ट में अमित शाह से मिलने पहुंचे थे।

जनवरी में झारखंड के चाईबासा से सीधे कोरबा पहुंचे थे। पहले उन्हें राजधानी रायपुर होते हुए कोरबा पहुंचना था। लेकिन ऐन मौके पर उनके दौरे में बदलाव किया गया। कोरबा पहुंचने के बाद अमित शाह का बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए हल भेंट किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे एयरपोर्ट पहुंचकर मुलाकात किए थे। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...