छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने रणनीति बनाई गई। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता चुनाव से पहले बूथ स्तर पर जाएंगी। लोगों को भाजपा के किए हुए कामों को गिनाएंगी।
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। मातृशक्तियों के सहयोग के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। आगामी वर्ष चुनाव का है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन की कार्य योजनाओं एवं जन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर महिला मोर्चा की बहनें कार्यरत रहें।
विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की आवाज पहुंचे एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं का का घर-घर प्रचार करने रणनीति बनाई गई है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी यादव ने कार्य समिति की बैठक में मोर्चा के किए गए कार्यों की जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता से कार्य करने बात कही |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.