भव्या इंटरनेशनल फाउंडेशन जयपुर राजस्थान द्वारा पितृ शक्ति सम्मान 2021 का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से 12 लोगों को सम्मान के लिए चयनित किया गया। जिसमें दंतेवाड़ा के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉक्टर आनंद जी सिंह का भी नाम शामिल रहा।
राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। किंतु अपरिहार्य कारणों से डॉ आनंद सिंह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके थे। अतः सम्मान पत्र, गोल्ड मेडल, शाल व ट्रॉफी डाक से डॉक्टर आनंद जी सिंह को प्राप्त हुआ। जिसे कलेक्टर दीपक सोनी के करकमलों से आनंदजी सिंह ने ग्रहण किया।
डॉक्टर आनंद ने विपरीत परिस्थितियों में बच्चों का पालन पोषण करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की एवं विभिन्न संघर्षों के बाद उच्च पद प्राप्त किया और समाज सेवा के लिए अग्रसर हैं। इस सम्मान को उन्होंने अपनी स्व. बिटिया अपराजिता (सिम्मी) को समर्पित किया है।
इन्हें भी मिला पितृ शक्ति सम्मान
अखिल भारतीय पितृ शक्ति सम्मान पाने वालों में डॉक्टर बांका बहादुर अरोरा, डॉक्टर आनंद जी सिंह, डॉक्टर निहाल चंद शिवहरे, बोदीराम साहू, डॉ दिवाकर दिनेश गौड़, सुरेश लाल श्रीवास्तव, भीमराज सेन, सौम्य कुमार विभु, जनाब मोहम्मद सिद्दीकी, रोशन बुलानी, ताराचंद तनहा, विनोद कुमार शामिल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.