एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने नारायणपुर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के पद पर नगरपालिका के युवा पार्षद विजय सलाम को मनोनीत किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सलाम 2014 में हुए संगठन चुनाव में जीतकर जिला उपाध्यक्ष बने थे।
विजय सलाम ने कहा कि संगठन से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा और संगठन को मजबूत करुंगा। विजय ने जिलाध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, बस्तर सांसद दीपक बैज, क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप आदि का आभार जताया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.