छत्तीसगढ़ की बेमेतरा पुलिस ने एक ऐसे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो पहले तो बाइक चोरी करता था। फिर जब उसका पेट्रोल खत्म हो जाए तो वह दूसरी बाइक चोरी कर लेता था और पहली को खड़ी कर देता था। उसने इसी तरह से कई बाइक चोरी की थी। इसकी शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को बेमेतरा इलाके से बाइक चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच करने पर पुलिस को पता चला था कि राम खेलावन(30) नाम का शख्स इन बाइक को चुरा रहा है। इस बीच पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में पता चला तो उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब उसने बताया कि आज कल मंहगाई काफी बढ़ गई है। पेट्रोल के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं। इसलिए मैं बाइक चोरी करता था और चोरी की गई बाइक को तब तक इस्तेमाल करता था। जब तक कि उसका पेट्रोल खत्म ना हो जाए। पेट्रोल खत्म होने के बाद दूसरी बाइक चुरा लिया करता था।
आरोपी ने बताया कि उसने खिलोरा, बेरला समेत कई गांव से इसी तरह की चोरियां की थी। काफी लंबे समय से वह इस काम में लगा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने राम खेलावन को गिरफ्तार कर लिया है। राम खेलावन से पुलिस ने चोरी की 9 बाइक जब्त की है। राम खेलावन जिले के बेरला इलाके का रहना वाला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.