गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिरई थाना अंतर्गत ग्राम तवेरा में दो साल के हुमेश यादव की सोख्ता गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास की है। पुलिस व लोगों की उपस्थिति में पिता हेमलाल ने ही इकलौते बेटे को बाहर निकालकर बचाने की कोशिश की लेकिन सांसे थम चुकी थी।
एएसआई कमलेश साहू ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र के बगल में ही सोख्ता गड्ढा है। जिसमें लगभग 4 फीट पानी भरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा आसपास खेल रहा था।
इसी दौरान गड्ढे में चला गया और डूब गया। आसपास कोई घेरा (बाउंड्रीवाॅल) भी नहीं है। जब बच्चा घर नहीं लौटा तब परिजन खोजबीन करने निकले। तब लोगों की नजर गड्ढे में पड़ी। जहां पानी में डूबे बच्चे को आनन-फानन में निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.