पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में दिन का पारा 3 डिग्री व रात का 2 डिग्री कम रहा। शाम 6.15 बजे नमी की मात्रा 34 फीसदी रही। इस दौरान 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव होने की संभावना व्यक्त की थी लेकिन यहां आंशिक दिखा। अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। आज हवा की दिशा उत्तर होने से रात का तापमान एक डिग्री कम हो सकता है। जिससे ठंडकता का अहसास होगा।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है।
उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जो अगले 48 घंटे तक संभावित है। इसी तरह अधिकतम तापमान में गिरावट 1-2 डिग्री सेल्सियस तक संभावित है। मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। तीन दिन पहले हवा की दिशा उत्तर से दक्षिण-पूर्व हुई थी। जिसके बाद तापमान बढ़ते क्रम पर था। अब दोबारा मौसम में बदलाव आने से ठंड का अहसास होगा।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.