पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रविवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। जिले में उत्तर के बजाय अब पूर्व दिशा से हवा आ रही है। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान 3 डिग्री कम हुआ। वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। इसके पहले दिन का तापमान 31 और रात का 17 डिग्री था। मौसम विभाग ने दीवाली के बाद ठंड और बढ़ने व दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले सप्ताह के बीच शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। उत्तरी हिस्से में बर्फबारी या बारिश हाेती है। इसका असर हमारे जिले में भी पड़ता है।
5 साल में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ज्यादा ठंड
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के दूसरे सप्ताह में ऐसी ठंड 5 साल में पहली बार पड़ी है। वैसे तो एक नवंबर से ही रात में न्यूनतम पारा घटते क्रम पर हैं लेकिन 24 घंटे में ही रात का पारा 3 डिग्री तक कम नहीं हुआ था। माैसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि नवंबर के बाकी दिनों में रात में ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं। अगले माह से शीतलहर भी चल सकती है।
ला नीना के असर से बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार ला नीना एक प्राकृतिक घटना है। इसका सबंध प्रशांत महासागर से है। वहां तापमान 0.5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसे काेल्ड इवेंट भी कहा जाता है। इस बार इसी का असर माैसम पर ज्यादा पड़ा है।
नमी की मात्रा 21% रही
48 घंटे के अंदर नमी की मात्रा 26 फीसदी घट गई। रविवार को दोपहर 1.15 बजे नमी की मात्रा 31 फीसदी रही। लिहाजा दोपहर में भी ठंड का अहसास हुआ। आने वाले दिनों में नमी की मात्रा और कम होने से ठंड बढ़ेगी।
रहें अलर्ट- ठंड बढ़ने का सेहत पर पड़ेगा असर
रिटायर्ड सीएमएचओ डॉ. एकेएस रात्रे ने बताया कि ठंड बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियां बढ़ती है। खासकर अस्थमा, फेफड़े से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बुजुर्ग व बच्चे ठंड सीजन में ज्यादा बीमार होते हैं इसलिए रात में घर से ज्यादा न निकलें।
12-13 को मौसम में बदलाव आने के आसार
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर दिशा से ठंडी हवा आ रही थी, जो अब पूर्व दिशा हो गई है। इसलिए तापमान गिरने से ठंड अचानक बढ़ी। सोमवार को पारा स्थिर रहने का अनुमान है। 12-13 नवंबर को मौसम में बदलाव आ सकता है। दीपावली के बाद नवंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान में ज्यादा गिरावट हाेने की संभावना है। ऐसे में ठंड से बचने सावधानी जरूरी है।
पॉजिटिव- दिन उत्तम व्यतीत होगा। खुद को समर्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने में सक्षम रहेंगे। आप कुछ ऐसे कार्य भी करेंगे जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। घर ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.