छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। नगर पंचायत के 15 वार्ड में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को 4 और निर्दलीय को एक वार्ड में जीत मिली है। खास बात यह है कि वार्ड 2 में कांग्रेस उम्मीदवार मालती बघेल और भाजपा प्रत्याशी रानी बिरेंद्र घृतलहरे के बीच टाई हो गया था। दोनों को 94-94 वोट मिले थे। इसके बाद लॉटरी के जरिए मालती बघेल को एक वोट से विजयी घोषित किया गया।
मारो नगर पंचायत का परिणाम
वार्ड | जीते प्रत्याशी का नाम | हारे प्रत्याशी का नाम | जीत-हार का अंतर |
1 | पुरुषोत्तम कोसले (भाजपा) | जय सत्यम कुर्रे (कांग्रेस) | 37 |
2 | मालती बघेल (कांग्रेस) | रानी बिरेंद्र घृतलहरे (भाजपा) | 1 |
3 | ममता यादव (कांग्रेस) | सत्यरूपा साहू (भाजपा) | 7 |
4 | राजेंद्र कुमार टंडन (कांग्रेस) | राजेंद्र कुमार गायकवाड़ (भाजपा) | 82 |
5 | आराधना मांघो सिंह क्षत्रीय (कांग्रेस) | रेणुका बाई क्षत्रीय (भाजपा) | 36 |
6 | मनोज गुंबर (भाजपा) | लोचन लाल साहू (कांग्रेस) | 43 |
7 | बसंत कुमार गुप्ता (भाजपा) | दीपक साहू (कांग्रेस) | 9 |
8 | सुधा तिवारी (कांग्रेस) | पूर्णिमा तिवारी (भाजपा) | 53 |
9 | चंद्रभान साहू (भाजपा) | टीकाराम पाटिल (कांग्रेस) | 75 |
10 | रामनाथ मिरी (कांग्रेस) | तुलसी भास्कर (भाजपा) | 50 |
11 | परमेश्वर पप्पू मिरी (कांग्रेस) | बेजी जांगड़े (भाजपा) | 98 |
12 | सुरेश कुमार पाटिल (भाजपा) | परदेशी पाटिल (कांग्रेस) | 110 |
13 | ईश्वर ध्रुव (कांग्रेस) | अरुण नेताम (भाजपा) | 15 |
14 | चंद्रकांता निरजंन बंजारे (कांग्रेस) | पुष्पा साहेब देशलहरे (भाजपा) | 28 |
15 | धनलाल देशलहरे (निर्दलीय) | बसंत कुर्रे (कांग्रेस) | 12 |
मारो नगर पंचायत के लिए पिछली बार मतदाताओं ने ईवीएम के जरिए वोट दिए थे। इस बार मतदाताओं ने अपना वार्ड पार्षद चुनने बैलेट पेपर पर मुहर लगाई थी। इस बार मारो के मतदाताओं ने नपं के पिछले चुनावों के रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए 82.50 फीसदी मतदान किया था। 15 वार्डों के निर्वाचन के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। यहां कुल 4416 मतदाता थे। इनमें महिला मतदाता 2174 व पुरुष मतदाता 2242 थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.