पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम खैरीडीह में शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ग्राम सोरली में सीसी रोड निर्माण, ग्राम संजारी में कलामंच निर्माण, ग्राम आतरगांव और ग्राम सम्बलपुर में सीमेंटीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।
ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से राज्य में कुपोषण की दर में कमी आई है। प्रदेश में महिलाओं, बच्चों, गर्भवती व शिशुवती को एनीमिया से बचाने के लिए सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। एनीमिक महिलाओं की स्थिति में सुधार हो रहा है। मंत्री ने शासन की मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, सुराजी ग्राम योजना, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी ग्रामीणों को दी और इसका लाभ उठाने प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वसहायता समूह से जुड़कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नियमित कार्य कर आर्थिक रूप से मजबूत होने व स्वावलंबी बनने की अपील की।
मंत्री ने कहा कि वे धान के अतिरिक्त कोदो, कुटकी, अरहर, चना, मक्का आदि की भी फसल लें। इससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर अनिल लोढ़ा, जतिन भेंडिया, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.