पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में 4 लाख 54 हजार क्विंटल ज्यादा धान खरीदी मुसीबत बनता जा रहा है। सेंट्रल पूल का चावल कोटा नहीं बढ़ाने के बाद अब ज्यादा मात्रा में खरीदे गए धान की मिलिंग के लिए जद्दोजहद होने लगी है। अरवा चावल की मिलिंग करने के लिए मिलरों को अतिरिक्त आवंटन किया किया जा है। इसकी वजह से दो दिनों से खरीदी केंद्रों में डंप धान का उठाव करने के लिए डीओ (डिमांड आॅर्डर) नहीं कटा। बेमौसम बारिश हो रही है और डीओ नहीं कटने से 90 केंद्रों में 13.47 लाख क्विंटल धान डंप है। अब यहां नुकसान का खतरा बढ़ रहा है। इधर, प्रदेश सरकार द्वारा धान की नीलामी करने के फैसले के बाद 18 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। पोर्टल में वेंडर रजिस्ट्रेशन करने के बाद समितियों से ही धान की नीलामी कर बेचा जाएगा।
इस तरह अतिरिक्त धान की मिलिंग का आवंंटन
जिले में 40 लाख 75 हजार 525 क्विंटल धान खरीदी की गई। अरवा धान मिलिंग के लिए 112 व उसना के लिए मिलरों से अनुबंध हुआ है। जबकि 4 लाख 54 हजार क्विंटल ज्यादा धान खरीदी हुई। मिलिंग करवाने के लिए आबंटन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिले हैं।
धान ढकने के लिए पर्याप्त खरीदी केंद्रों पर कवर नहीं
2 दिनों से डीओ नहीं काटा गया है। इसकी वजह से खरीदी केंद्रों में डंप धान का परिवहन नहीं हुआ। कुछ केंद्रों में धान का उठाव हो सका है। उठाव नहीं होने से सबसे अधिक खतरा बेमौसम बारिश से है। समितियों के पास भंडारन ढकने के लिए पर्याप्त कवर नहीं हैं।
रिसामा, सेलूद समेत कई केंद्रों में धान भीग गया
बुधवार रात बेमौसम बारिश से खरीदी केंद्र रिसामा, संग्रहण केंद्र सेलूद सहित कई केंद्रों में धान भीग गया है। यहां हजारों क्विंटल धान का उठाव नहीं हो पाया है। डीओ नहीं कटना भी इसकी एक वजह है। ज्यादा धान खरीदी होने से कैप कवर कम पड़ गए।
नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, लेकिन रेट तय नहीं
जहां धान की ज्यादा खरीदी हुई हैं वहां खुले बाजार में नीलामी होगी। गुरुवार को पोर्टल के जरिए वेंडर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। हालांकि किस रेट से धान की बिक्री होगी इसके निर्देश मार्कफेड को नहीं मिले हैं। मार्कफेड ही समितियों का धान बिकवाने का काम करेगा। जल्द ही फैसला आने की उम्मीद।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.