पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे धान खरीदी की स्थिति देखने पाटन के निपानी पहुंचे। वहां इन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों का धान देखा। समिति प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि धान की गुणवत्ता की विशेष रूप से मानीटरिंग करें। उन्होंने साफ धान ही लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी की व्यवस्था पुख्ता है। समय पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से जानकारी भी ली।
नहीं होने दी जाएगी जिले में बारदानों की दिक्कतें
कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही बारदाने उपलब्ध हो जाएंगे। इस संबंध में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी केंद्रों में सुविधाओं के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को कहा कि अपनी समिति की क्षमता को देखते हुए खरीदी की पुख्ता रणनीति तैयार कर लें ताकि किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के संबंध में शासन के निर्देशों का पालन करें।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.