पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अनियंत्रित महंगाई और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पदयात्रा किया। इस दौरान केंद्र की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सीधे तौर पर बीजेपी की केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। महिला मोर्चा की यह हल्ला बोल मुहिम महाराजा चौक आदर्श नगर से शुरू हुई। महिलाएं हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर रानी लक्ष्मीबाई चौक केलाबाड़ी होते हुए गांधी पुतले तक पहुंची। महिलाओं ने अपने हाथों में सांकेतिक गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर विधायक अरुण वोरा, अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता तिवारी सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। तिवारी ने कहा कि महंगाई अपने चरम सीमा पर है। जनता की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है, वहीं देश के अन्नदाता किसान भी परेशान हैं। किसान पिछले लंबे समय से कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ने के बजाय तानाशाही रवैए पर उतारू है। इसके चलते पूरे देश की जनता परेशान है और सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया रही है। पदयात्रा के दौरान एमआईसी प्रभारी सत्यवती वर्मा व अन्य मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.