पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बेलोदी में प्रवासी पक्षियों के लिए बर्ड वाचिंग जोन प्रस्तावित है। इस बर्ड वाचिंग जोन में अधिकाधिक पक्षियों को आकर्षित करने बेलौदी के आसपास के गांवों के वेटलैंड वाले सरोवरों का भी पक्षियों के रहवास के दृष्टिकोण से विकास किया जाएगा। इसके लिए सांकरा, चीचा और अचानकपुर जैसे गांवों के सरोवरों को विकसित किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने पक्षियों की जरूरतों के मुताबिक सरोवर की स्थिति बनाए रखने एवं विकास के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। पक्षियों का बसेरा वेटलैंड वाली जगहों पर होता है। ऐसी जगहों पर उपयुक्त वनस्पतियों की उपस्थिति से इन्हें बसाहट में सुविधा होती है। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने बैठक में उन्होंने कहा कि वन विभाग बेलौदी में बर्ड वाचिंग जोन की जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर रहा है। पक्षियों के लिए जितना अनुकूल माहौल होगा। उनकी बसाहट की संभावनाएं उतनी ही बढ़ेगी। बैठक में डीएफओ धम्मशील गणवीर ने पौधरोपण के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई मौजूद रहे।
पौधरोपण के लिए चलेगा अभियान, एसडीएम को निर्देश
कलेक्टर ने जिले में व्यापक पौधरोपण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम को भूमि चिन्हांकित करने कहा है। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने कहा कि विभाग पौधों की अपनी जरूरतों की जानकारी दें। उस हिसाब से पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
सप्ताह में दो दिन करें फील्ड विजिट: कलेक्टर
मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन पर मैदानी स्तर पर बारीक नजर रखना जरूरी है, ताकि इस संबंध में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इसे लेकर विशेष प्लानिंग की जानी चाहिए। साथ ही एक्सपर्ट्स की मदद ली जाए। इसके अलावा उच्च अधिकारियों को समय रहते इस संबंध में अवगत कराया जाए।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.