पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिचरी बाजार में गंजपारा की तरफ फूटी पाइप लाइन को 7 दिनों बाद भी सुधारा नहीं जा सका है। पिछले दिनों इसे लेकर बीजेपी समर्थित पार्षदों ने तत्काल सुधारने अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद आनन-फानन में मेंटेनेंस कराया, लेकिन लापरवाही के चलते लिकेज हो गया। इससे वार्ड-33, वार्ड-34, वार्ड-5 व वार्ड 6 में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इधर शहर विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल ने नयापारा, पंचशील नगर, बघेरा, बजरंग नगर का निरीक्षण किया।
नयापारा और पंचशील नगर में नालियों की सफाई नहीं
वोरा व बाकलीवाल के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद मनीष साहू ने ढेरों परेशानियां गिनाई। कहा कि नाली की सफाई के लिए 6 कामगारों की ड्यूटी है, लेकिन 2 से अधिक किसी नहीं आते। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होता। शौचालय व सड़कों की सफाई व्यवस्था भी लचर है। कहा कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इधर वोरा ने बस्ती में सुखवंतीन बाई, गुलाबो, जितेन्द्र साहू सहित से मुलाकात की और समस्याएं सुनी।
केवल दिखावा करने घूम रहे विधायक व मेयर:वर्मा
नेत प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने शहर की लगातार बिगड़ती सफाई व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कहा कि शहर के विधायक और मेयर केवल दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि निगम की वर्तमान शहर सरकार इतिहास की सबसे फेलवर सरकार है। महापौर अब तक शहर के 60 वार्डों को समझ नहीं पाए। उन्होंने परिषद के एक साल होने पर कहा कि शहर सरकार विकास के लिए शासन से एक ढेला तक नहीं ला पाई। पुराने स्वीकृत कार्यों का ही श्रेय वर्तमान शहर सरकार ले रही है। लोग मूलभूत के लिए परेशान हो रहे।
ठगड़ा बांध के नामकरण को लेकर भी आई आपत्ति
ठगड़ा बांध के नए नामकरण को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। पहले छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष रामकुमार गुप्त ने इस पर आपत्ति की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता व एक दानदाता का अपमान है। मामले को लेकर राज्य शासन से भी शिकायत की बात उन्होंने कही। गुप्त ने बताया कि आमदी गांव के ठगड़ा बांध की स्मृति आमदी गांव के निर्वंशी दाऊ माधव प्रसाद से जुड़ी है, जो छत्तीसगढ़िया पहचान है। इसे दूसरे का नाम दिया जा रहा।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.