पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अब नए फरमान के बाद शाम हाेते ही नगर में सन्नाटा पसरने लगता है। नए आदेश आने के बाद दुकानदार तय समय शाम 6 बजे दुकानें बंद कर रहे हैं। बुधवार काे पहले दिन लाेग भी नियम का पालन करते दिखे। नगर में शाम 6 बजे के बाद सन्नाटा छाने लगा।
जहां पहले रात 9 बजे तक भी भीड़ भाड़ देखने को मिलती थी। वहीं अब नजारा बदल गया है। जिस तरह से काेराेना का संक्रमण बढ़ रहा है। उससे लाेगाें में भी डर बैठ रहा है। जैसे ही शाम 6 बजे लोग दुकानों के शटर गिराने लगे तो वही भीड़भाड़ वाले स्थानों में लोग घरों की रुख करने लगे। वहीं गुरुर पुलिस व प्रशासन की टीम भी इस बात की निगरानी कर रहे हैं कि कहीं कोई नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट आदेश जारी किया है अगर कोई नियम विपरीत दुकानें खुली रखेगा ताे उनकी दुकानें 15 दिन के लिए सील कर दी जाएगी।
पेट्रोलिंग पार्टी शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में घूमकर निगरानी भी करती रही। इस नए आदेश का असर गुरुर के शराब दुकान में देखने को मिला। पेट्रोल पंप व मेडिकल स्टोर्स काे छूट: सभी उद्यानों, चाैपाटी, खाद्य पेय सामग्री की ठेला गुमटी भी शाम 6 बजे बंद होंगे। सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फ्लैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने व बंद करने के समयसीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इस बंद से पेट्रोल पंप व मेडिकल स्टोर्स काे छूट दी गई है।
सब्जी के लिए भटके लोग
प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाजार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। गुरूर में बाजार रविवार और गुरुवार को लगता था। बाकी दिन भी छिटपुट सब्जी की दुकान लगी रहती है। साप्ताहिक बाजार पर प्रतिबंध हाेने से लाेग सब्जी के लिए भटकते रहे। अभी गली में घूम-घूम कर सब्जी बेचने से संबंधित कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते सब्जी विक्रेता असमंजस में है। जहां-जहां भी गुरुवार को साप्ताहिक बाजार रहता था। वहां आज सुबह ही पंचायत प्रशासन द्वारा मुनादी करवा दी गई थी। कुछ विक्रेता दोपहर को सब्जी पसरा लगाने के लिए पहुंच गए थे जिन्हें पंचायत द्वारा मना किया गया। गुरूर में गुरुवार को हटरी बाजार था।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.