सेल में नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को वेज रिवीजन का एरियर्स भुगतान जनवरी महीने में होगा। सेल प्रबंधन ने इसकी मंजूरी दे दी है। बीएसपी में करीब 2200 रिटायर कर्मियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कर्मचारी अधिकारियों के पे रिवीजन पर समझौता होने के बाद उन्हें एक अप्रैल 2020 से नंवबर 2021 तक का एरियर भुगतान नवंबर महीने में ही कर दिया गया था।
कंपनी से रिटायर कर्मी अब तक इसके लाभ से वंचित हैं। सेल से सेवानिवृत्त होने वाले संयंत्र कर्मियों को कंपनी द्वारा दी जाने वाली वित्तीय राशि के अलावा प्रबंधन अन्य रकम का बोझ वहन करने की स्थिति में नहीं था। सेल की माली हालत में सुधार हुआ तो रिटायर अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण के मद में एरियर्स भुगतान का निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक कर्मियों को 13 फीसदी एमजीबी व 26.6 फीसदी पर्क्स पर भुगतान होगा। अधिकारियों को 15 फीसदी एमजीबी व 35 फीसदी पर्क्स का लाभ मिलेगा। 1 जनवरी से अधिकारियों और कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा।
13% एमजीबी और 26.6 प्रतिशत पर्क्स का भुगतान
बता दें कि सेल कर्मचारियों का पे रिवीजन 13 फीसदी एमजीबी व 26.6 फीसदी पर्क्स पर बीते 22 अक्टूबर 2021 को प्रबंधन व श्रमिक संगठन के बीच किया गया, जबकि अधिकारियों का वेतन समझौता 15 फीसदी एमजीबी व 35 फीसदी पर्क्स पर हुआ है। इसकी अवधि एक जनवरी 2017 से आगामी 10 साल के लिए निर्धारित की गई है। ऐसे में इस अवधि के दौरान कंपनी की सेवा से रिटायर हुए कर्मियों को एक अप्रैल 2020 से एरियर्स का भुगतान जनवरी किया जाएगा। वेज रिवीजन 10 वर्षों के लिए किया गया है। अवधि एक जनवरी 2017 से है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.