पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से ऑफलाइन होगी। इसे देखते हुए पाटन ब्लाक में बनाए गए 30 केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को उत्तर पुस्तिका वितरण के लिए बुलाया गया। इनमें से 28 स्कूलों के केंद्राध्यक्ष या सहायक केंद्राध्यक्ष गुरुवार को दुर्ग मल्टीपरपज स्कूल पहुंचे।
उन्हें 20 पेज की मुख्य उत्तर पुस्तिका और 8 पेज की पूरक पुस्तिकाएं दी गईं। इसमें 50,150 मुख्य उत्तर पुस्तिकाएं और 24,300 पूरक पुस्तिकाएं दी गईं। इस बार कोविड को देखते हुए पाटन विकासखंड में 80 उपकेंद्र भी बनाए गए हैं। मुख्य केंद्रों से उप केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इस बार पाटन ब्लाक से 10वीं की परीक्षा के लिए 5331 और 12वीं की परीक्षा के लिए 3359 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया है।
गुरुवार को दुर्ग विकासखंड और शुक्रवार को धमधा विकासखंड में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। प्रश्न पत्रों का वितरण 11 और 12 अप्रैल को किया जाएगा। 15 अप्रैल से ऑफलाइन परीक्षाएं ली जानी है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। कोरोना संक्रमण को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.