पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अब आपको अपने होम गॉर्डन व बगीचे के लिए वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम भिलाई अब सस्ते दर पर वर्मी कंपोस्ट बचेगा। जो वर्मी कंपोस्ट मार्केट में 25 से 30 रुपए प्रति किलो में मिलता है, उसे भिलाई निगम 8 रुपए किलो में बेचेगा। सस्ते दर पर देने के पीछे की बड़ी वजह यह है कि इस वर्मी कंपोस्ट को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने बने मॉडल गौठान में महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है। जिसे रायपुर के लैब से मानक भी मिल चुकी है। भिलाई प्रदेश का पहला निगम है जिसके द्वारा बनाए गए वर्मी कंपोस्ट को मानक मिली है।
इस फॉर्मूले से समूहों को होगा लाभ, निगम से अधिकृत
रसीद कटाने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर गौठान समिति के खाते में वर्मी कम्पोस्ट की राशि जमा हो जाएगी। 2 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदा जा रहा है, प्रयोगशाला परीक्षण व अन्य व्यय 25 पैसे प्रति किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग के लिए 65 पैसा प्रति किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट, विपणन के लिए 50 पैसे प्रति किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट के खर्च का आंकलन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं को 75:25 के अनुपात में शुद्ध लाभ मिलेगा।
अगर आपको चाहिए तो क्या करना होगा, जानिए...
गोबर खरीदी केंद्रों में वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए कोहका स्थित साख समिति (पैक्स) से पंजीयन कराना आवश्यक है। भिलाई में साख समिति कोहका मेन रोड में शासकीय स्कूल के पास स्थित है। जहां आसानी से पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए केवल नाम और मोबाइल नंबर की आवश्यकता है। पंजीयन के बाद वर्मी कंपोस्ट खरीदी के लिए इसी साख समिति में पैसे जमा करने के बाद रसीद मिलेगा। इस रसीद को गोबर खरीदी केंद्रों में दिखाकर वर्मी कंपोस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
2 किलो से लेकर 30 किलो के पैकेट में मिलेगा
वर्मी कंपोस्ट को मानक मिलते ही कुछ ही घंटे में डेढ़ क्विंटल से ज्यादा खाद की बिक्री हो गई है। गोधन न्याय योजना के तहत केंद्रों में 2 किलोग्राम, 5 किलोग्राम व 30 किलोग्राम का बैग तैयार किया गया है।
महिलाओं ने ग्रुप बनाया और किया खाद तैयार
"शहर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गौठान में वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट काे लैब से मान्यता मिल गई है। सस्ते दर पर यह उपलब्ध होगा।"
-सुनील अग्रहरि, जोन-1 आयुक्त
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.