पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुर्ग जिले में लॉकडाउन के दौरान सभी बैंकों को बंद करने का आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिया हैं। दुर्ग के कलेक्टर डॉ. सर्रेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अपने आदेश में कहा है कि 9 से 14 अप्रैल तक जिले के शासकीय और निजी बैंक बंद रहेगे। केवल ATM सेवा पहले जैसे ही संचालित रहेगी। पहले लॉकडाउन में बैंकों को दोपहर 1 बजे तक खोले रखने का आदेश था।
जिले में कोरोना का कहर जारी
दुर्ग जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच कलेक्टर ने बैंकों को बंद करने का फैसला लिया हैं। अभी तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बैंक खोलने के आदेश दिए गए थे। अब कलेक्टर ने फैसला किया हैं कि शासकीय और निजी सभी बैंक बंद रहेगें। यह खबर है कि कुछ बैंकों में कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इसके बाद प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा हैं। जिले में पूर्ण लॉकडाउन का आज तीसरा दिन हैं। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने बैंक बंद करने का फैसला अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद जारी किया हैं।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.